*जनसंपर्क अधिकारी ने जारी किया खण्डन , कहा सोसल मीडिया में चलाई जा रही भ्रामक खबर, नही रखा गया मेरा पक्छ…*

जशपुरनगर। जिला जशपुर जनसंपर्क अधिकारी के विरूद्ध तथाकथित पत्रकार द्वारा जो समाचार सोशल मीडिया के द्वारा चलाया जा रहा है कि अंशकालीन कर्मचारी रविन्द्र नाथ विश्वकर्मा द्वारा मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया जा रहा है, इस संबंध में यह स्पस्ट करना है की रविन्द्र विश्वकर्मा कार्यालय में अपने कार्य में उपस्थित नहीं रहता है एवं कार्य के प्रति रूचि नहीं रखता है, अधिकारी से अवैध पैसा की मांग करता है। अधिकारी द्वारा नियमित कार्य में उपस्थित नहीं रहने के कारण कई बार कार्ययालय द्वारा कार्य में लापरवाही करने के कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी कार्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। अधिकारी से अवैध पैसे की मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने के कारण कुछ पत्रकारों द्वारा विभाग की छवि धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
जहां तक जानकारी जे अनुसार किसी भी प्रकार के समाचार जारी करने से पहले सभी का पक्ष एवं साक्ष्य लिया जाना जरूरी है। किसी भी समाचार को एकतरफा प्रकाशित नहीं किया जाता है। अंशकालीन कर्मचारी रविन्द्र विश्वकर्मा के संबंध में एकतरफा समाचार प्रकाशित किया जा रहा है यह एक विचार करने योग्य है एवं इस तरह का समाचार निंदनीय है। जनसंपर्क अधिकारी, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग का पक्ष क्यों प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर की कुछ तथाकथित पत्रकार सिर्फ छबि धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *